NEW QUESTIONS AFTER REMOVAL OF ARTICLE 370

NEW QUESTIONS AFTER REMOVAL OF ARTICLE 370  

 

ARTICLE 370: 

जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार द्वारा

5 August 2019 कौ अनुच्छेद 370 हटा दिए जाने से सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों के जवाब भी बदल गए हैं।

 

अब से अगर किसी परीक्षा में इससे जुड़े सवाल पूछे जाएंगे तो बदले हुए जवाब ही सही होंगे।

 

सवालः देश में कितने राज्यों में विधान परिषद (Legislative Council) हैं?

HOW MANY STATES HAVE LEGISLATIVE COUNCILS ?

जवाबः पहले इस सवाल का जवाब था – सात।

 

लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद इस सवाल का सही जवाब है – छह।

 

फिलहाल उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में विधान परिषद है।

 

विधान मंडल क्या है। What is the Legislature - Exam-sir

जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद वहां विधान परिषद खत्म हो गया है।

 

हालांकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा रहेगी।

 

पहले यहां मौजूद विधान परिषद में कुल 36 सीटें थीं।

MP Vyapam

 

सवालः भारत में कितने राज्य हैं?

HOW MANY STATES IN INDIA?

 

जवाबः अब तक भारत में 29 राज्य थे।

 

वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग होने के बाद राज्यों की संख्या बढ़ कर 29 हुई थी।

 

लेकिन एक बार फिर यह संख्या घटकर 28 हो गई है

 

क्योंकि जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा,

 

केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory) बन गया है।

 

इसलिए अब इस सवाल का सही जवाब होगा- 28 राज्य।

 

 

सवालः क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश(Union Territory) कौन सा है?

 

BIGGEST  UNION TERRITORY ON THE BASIS OF AREA  ?

 

जवाबः क्षेत्रफल के अनुसार देखा जाए तो पहले भारत में सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह था।

 

लेकिन अब जम्मू-कश्मीर सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश बन गया है।

Jammu and Kashmir and Ladakh will be union territories from tomorrow | जम्मू -कश्मीर और लद्दाख कल से केंद्र शासित प्रदेश होंगे, उर्दू की बजाय हिंदी में  काम होगा - Dainik Bhaskar

इसके बाद दूसरे स्थान पर लद्दाख का नाम आता है।

 

 

 

सवालः देश के कितने केंद्रशासित प्रदेशों(Union Territory) में विधान सभा(LEGISLATIVE COUNCIL) है?

 

How many legislative councils in union territory in India?

जवाबः अब तक देश के दो केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा हुआ करती थी।

 

दिल्ली और पुड्डुचेरी।

 

लेकिन अब जम्मू-कश्मीर भी इस सूची में शामिल हो गया है।

 

इसलिए अब इस सवाल का सही जवाब होगा – तीन

 

केंद्र शासित प्रदेशों में विधान सभा है।

 

SI Syllabus -MP Updated 2019 Full Detail

 

सवालः भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश(Union Territory) हैं?

 

HOW MANY UNION TERRITORIES IN INDIA ?

 

जवाबः 

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से पहले तक भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 थी

 

लेकिन अब यह बढ़कर 9 हो गई है।

 

क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।

 

वर्तमान में देश के केंद्रशासित प्रदेश ये हैं – नई दिल्ली, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

 

 

2 thoughts on “NEW QUESTIONS AFTER REMOVAL OF ARTICLE 370”

  1. Pingback: CURRENT AFFAIRS 28 OCTOBER TO 4 NOV 2019 - Gour Institute

  2. Pingback: CONSTITUTION LAGISLATIVE ASSEMBLY - Gour Institute

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Copy