INDIAN CULTURE -INDIAN RELIGION

                          INDIAN CULTURE -INDIAN RELIGION

                                    भारतीय संस्कृति   –  भारत के धर्म

 

भारत में धर्म जीवन जीने की परंपरा को कहा जाता है| हिंदू, जैन और बौध्द धर्म की स्थापना के साथ ही धर्म भारतीय जीवन का प्रमुख अंग बन गया| भारत हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी  आदि धर्मों का देश है| कुछ असमानताओं को छोडकर प्रत्येक धर्म में पूजा स्थल, त्यौहारों, देवी-देवताओं का अपना महत्व है| भारत में हिंदू धर्म के अनुयायी सर्वाधिक संख्या में है जो भारत की जनसंख्या का 80% है| मुस्लिम भारत का दूसरा सर्वाधिक बड़ा अल्पसंख्यक धर्म है|

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म भारत का सबसे बड़ा धर्म है| यह मूल रूप से चार वेदों पर आधारित है जो विश्व की सबसे पुरानी रचनाएँ हैं| इसके अलावा अठारह पुराण, एक सौ आठ उपनिषद, रामायण और महाभारत भी हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रन्थ है | इसमें तीन प्रमुख देवता ब्रह्मा, विष्णु, शिव हैं| श्री राम रामायण के नायक हैं जबकि श्रीकृष्ण महाभारत के नायक हैं| हिंदू धर्म भारत के अलावा नेपाल में सबसे बड़ा धर्म है|

जैन धर्म   MP GK, Samanya Gyan ,Madhya Pradesh general knowledge,

जैन धर्म विश्व के प्राचीन धर्मों में से एक है| इसमें कुल चौबीस तीर्थंकर थे जिनमें वर्धमान महावीर अंतिम तीर्थंकर थे| वर्धमान महावीर ने जैन धर्म को एक व्यापक रूप दिया| जैन धर्म में इतिहास में दो संगीतियाँ हुईं| यह सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण, सम्यक विश्वास पर आधारित है| जैन धर्म पूर्ण रूप से अहिंसक धर्म है|

GS SOME THING SPECIAL FOR IAS /PSC EXAMS

सिख धर्म

सिख धर्म भारत में सोलहवीं शताव्दी में उभरा| सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक देव ने की| सिख धर्म में कुल दस गुरु हुए| खालसा पंथ की स्थापना 1699ई. में गुरु गोविन्द सिंह ने की| इसका धर्म ग्रंथ गुरुग्रंथसाहिब है|

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुध्द ने की| उन्होंने अपने परिवार से सन्यास लेकर ज्ञान प्राप्त किया| हिंदू और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं में कई समानताएं हैं| बौद्ध धर्म चार सत्य पर आधारित है| बौद्ध धर्म में दुःख के नाश का अष्टांग मार्ग बताया गया है| यह धर्म दक्षिण पूर्व एशिया और चीन में तेजी से फैला| इस धर्म में त्रिपटिक प्रमुख ग्रंथ हैं अभिधम्म पिटक, सुत्त पिटक, विनय पिटक|

इस्लाम धर्म

इस्लाम धर्म के संस्थापक मुहम्मद थे| इस्लाम धर्म हिंदू धर्म के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है| इस्लाम धर्म सबसे पहले केरल के मालबार तट पर अरब व्यापारियों के बाद आया| बाद में सल्तनत काल और मुगल काल में इस्लाम धर्म फला फूला| इस्लाम धर्म का पूजा स्थल मस्जिद और धर्म ग्रंथ कुरान है|

 

ईसाई धर्म   GK Trick

ईसाई धर्म की स्थापना ईसामसीह द्वारा की गयी थी|ईसाई धर्म भारत में सेंट थोमस द्वारा आया जिन्होंने केरल में एक गिरिजाघर की स्थापना की| भारत में 1544ई. से ईसाई मिशनरी ने काम करना शुरू किया| ब्रिटेन के दो सौ साल के राज में भी ईसाई धर्म भारत में फैला| ईसाईयों का धर्म ग्रंथ बाइबिल है|

पारसी धर्म

पारसी धर्म ईरान का प्रमुख धर्म था| पारसी लोग भारत में दसवीं शताब्दी में बसे जब अरब आक्रमणकारियों ने ईरान पर आक्रमण किया था| विश्व में पारसी धर्म मानने वाले लोगों में  85% भारत में ही रहते हैं| पारसी धर्म का ग्रंथ जैन्दअबेस्ता और पूजा स्थल ‘अग्नि मंदिर’ है|

 

 

2 thoughts on “INDIAN CULTURE -INDIAN RELIGION”

  1. Pingback: CURRENT AFFAIRS 6-8 JANUARY 2020 - Gour Institute

  2. Pingback: INDIAN CULTURE -PAINTINGS & CAVES - Gour Institute

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Copy