Glossary of Geography in Hindi for Exams

Glossary of Geography

 

सामान्यता छात्रों को जियोग्राफी को समझने में  समस्याएं आती हैं

 

इसका सबसे बड़ा कारण  टर्मिनोलॉजी  है

 

इसके कारण काफी छात्रों के  प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्क्स  कम आते हैं

 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं आज यहां  महत्वपूर्ण  Glossary of Geography

प्रस्तुत कर रहा हूं

 

जिससे छात्रों को भूगोल Geography    के इन कठिन शब्दों को समझने में आसानी होगी

 

 

 

एल निनो (El  Nino):

इक्वेडोर एवं पेरू तट के साथ-साथ सामुद्रिक सतह पर कभी-कभी गर्म पानी का प्रवाह।

 

पिछले कुछ समय से संसार के विभिन्न भागों के पूर्वानुमान के लिए इस परिघटना का प्रयोग किया जा रहा है।

 

यह सामान्यतः क्रिसमस के आसपास घटित होता है। तथा कुछ सप्ताहों से कुछ महीनों तक बना रहता है।

 

ओजोन(OZONE):

 

त्रि-आणुविक ऑक्सीजन जो पृथ्वी के वायुमंडल में एक गैस के रूप में पाई जाती है।

Trimolecular oxygen, which is found as a gas in the Earth’s atmosphere.

 

 

ओजोन का अधिकतम संकेंद्रण पृथ्वी के पृष्ठ से 10-15किलोमीटर की ऊँचाई पर स्ट्रेटोस्फियर (समताप मंडल) में पाई जाती है

 

The maximum concentration of ozone is found in the stratosphere (stratosphere) at an altitude of 10-15 km above the earth’s surface.

 

 

जहाँ पर यह सूर्य की परा-बैंगनी किरणों (Ultra violet rays)को अवशोषित कर लेती है।

 

क्लोरोफ्लोरोकाबर्न (Chloro Fluoro Carbons) सी एफ सी):

 

कृत्रिम रूप से उत्पन्न गैस जो पृथ्वी के वायुमंडल में सान्द्रित हो गई है।

 

यह बहुत ही प्रबल ग्रीनहाउस गैस है जो एरोसाल फुहारों, प्रशीतकों, धूम से बनती है।Main News Papers of M.P.

 

ग्रीनहाउस प्रभाव या हरितगृह प्रभाव (greenhouse effect)

What is the greenhouse effect? | Smart Water Magazine

एक प्राकृतिक प्रक्रिया है

 

जिसके द्वारा किसी ग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसें वातावरण के तापमान को अपेक्षाकृत अधिक बनाने में मदद करतीं हैं।

 

इन ग्रीनहाउस गैसों में कार्बन डाई आक्साइड, जल-वाष्प, मिथेन आदि शामिल हैं।

 

यदि ग्रीनहाउस प्रभाव नहीं होता तो शायद ही पृथ्वी पर जीवन होता,

 

क्योंकि तब पृथ्वी का औसत तापमान -18° सेल्सियस होता न कि वर्तमान 15° सेल्सियस।

 

जैवक्षेत्र (biome) या जैवक्षेत्र

 

धरती या समुद्र के किसी ऐसे बड़े क्षेत्र को बोलते हैं

 

जिसके सभी भागों में मौसम, भूगोल और निवासी जीवों (विशेषकर पौधों और प्राणी) की समानता हो।

 

किसी बायोम में एक ही तरह का परितंत्र (ईकोसिस्टम) होता है,

 

जिसके पौधे एक ही प्रकार की परिस्थितियों में पनपने के लिए एक जैसे तरीक़े अपनाते हैं।

Glossary of Geography

 

वायुमंडलीय दाब(ATMOSPHERIC PRESSURE):

 

धरातल पर वायुमंडल का भार।

 

समुद्र तल पर औसत वायुमंडलीय दाब 1013.25 मिलीबार होता है।

 

 दाब को एक उपकरण द्वारा मापा जाता है

 

जिसे वायुदाब मापी अथवा बैरोमीटर(Barometer) कहा जाता है।

 

 

भूपर्पटी अथवा क्रस्ट(Crust):

पृथ्वी की आंतरिक संरचना | Internal structure of the earth

पृथ्वी कि धरातलीय सतह से नीचे 30किमी (अधिकतम 100 किमी) की गहराई वाले भाग को क्रस्ट कहा जाता है।

 

इसका औसत घनत्व 2.8 से 3.0 होता है।

 

 

भूप्रवार अथवा मैन्टिल(mantle):

 

पृथ्वी कि क्रस्ट के नीचे से 2900 किमी की मोटाई वाला पृथ्वी का आंतरिक भाग मैन्टिल कहा जाता है।BASICS OF SHARE MARKET शेयर बाजार शब्दावली

 

निफे(Nife):

 

पृथ्वी कि सबसे निचली आंतरिक परत का स्वेस ने इसकी खानिजीय रचना के अधार पर निफे (निकल+ फेरियम) नामकरण किया।

 

इस परत में लोहे की उपस्थिति से पता चलता है कि पृथ्वी के क्रोड में चुम्बकीय शक्ति हैं।

 

 

प्रशान्त महासागर का ज्वालावृत्त(Pacific ring of fire):

 

प्रशान्त महासगर के चारो ओर महाद्वीपीय किनारों, द्वीपीय चापों (Island arcs) एवं सागरीय द्वीपों के सहारे सक्रिय जवालामुखियों की एक रैखिक श्रृंखला जो प्रशान्त महासागर के किनारों के सहारे एक वृत्त का निर्माण करती है,

 

जहाँ भूकम्प और ज्वालामुखी की घटनायें बहुलता से दर्ज़ की जाती हैं

 

प्रशान्त महासागर का ज्वालावृत्त कहलाती है।

विश्व के लगभग दो तिहाई ज्वालामुखी प्रशांत महासागर के वृत्त में पाये जाते हैं, जिसको ज्वाला-वृत्त अथवा अग्नि-वृत्त कहते हैं।

Glossary of Geography

https://www.youtube.com/watch?v=buAA06N_k9k

1 thought on “Glossary of Geography in Hindi for Exams”

  1. Pingback: SPECIAL GS FOR SSC EXAM 2021-22 - Gour Institute

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Copy